फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद रुपयों की लालच ने खत्म की दो जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में पीडी पब्लिक स्कूल के पास शुक्रवार रात 300 रुपये देने से इनकार करने पर एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने हमलावर युवक और उसके दोस्त पर चाकू से वार कर दिए।
विज्ञापन


9:30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और लहूलुहान तीनों युवकों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त संजय का उपचार चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के संजय को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शनिवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आठ बार चाकू से ‌क‌िया गया वार

बाहरी जिला पुलिस ने बताया कि राहुल सुल्तानपुरी के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में नानी सोना देवी (72) के साथ रहता था। उसके माता-पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। दो मामा नांगलोई इलाके में रहते हैं। राहुल नांगलोई में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। कुछ माह पहले राहुल का वहां के कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था।

पुलिस ने इस मामले में राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले वह जेल से बाहर आया था। बताया गया है कि शुक्रवार रात राहुल अपने दोस्त सचिन के साथ संजय के पास 300 रुपये लेने गया था।

संजय के रुपये देने से मना करने पर राहुल ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर संजय के पिता मोहन और दो भाई दीपक और सोनू वहां पहुंचे और राहुल पर चाकू से हमला कर दिया।

तीनों ने राहुल पर चाकू से आठ वार किए। जब सचिन ने राहुल को बचाने की कोशिश की, तो उन्होंने सचिन पर भी चाकू से दो वार कर दिए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से हत्या का मामला दर्ज एक पक्ष के मोहन, दीपक और सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें