फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाया, पी शराब और हो गई बहस, पत्नी के सामने दोस्तों ने युवक को 6 बार चाकू से गोदा, मौत

Fri, 08 Feb 2019 10:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगलोई इलाके में दोस्तों ने कहासुनी के दौरान एक घोषित बदमाश की बुधवार रात चाकू मार कर हत्या कर दी।  मृतक की पहचान दीपक(34) के रूप में हुई है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस फरार हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कविता कॉलोनी में रहने वाला दीपक बुधवार को ही हरिद्वार से आया था।  अमन विहार में रहने वाले उसके दो दोस्त उससे मिलने आए थे। खाना खाने के दौरान युवकों की दीपक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

एक युवक ने दीपक को पीछे से पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर आरोपी फरार हो गए। पूरी घटना के दौरान मृतक की पत्नी मौके पर मौजूद थी और उसी ने पुलिस को शिकायत दी  देर रात करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर के कई हिस्सों पर करीब आधा दर्जन चाकू के जख्म थे

पुलिस मौके पर पहुंची तो परिवार वाले युवक को पास के अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के जांघ सहित शरीर के कई हिस्सों पर करीब आधा दर्जन चाकू के जख्म थे।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मरने वाला दीपक नांगलोई थाने का घोषित बदमाश था। उस पर लूटपाट, जानलेवा हमला, चोरी और झपटमारी के काफी मामले दर्ज थे। उसके भाई पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की गठित तीन टीम बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें