फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से लाकर NCR में बेचते थे अवैध हथियार

Tue, 21 Jan 2014 01:50 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों का धंधा करने वाले तीन बदमाशों को दबोचा है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गांव रहसुपुर, अलीगढ़ निवासी कयामुद्दीन (28) सादकपुर लोनी निवासी नियाजुद्दीन उर्फ नियाजु (27) और अंबरपुर, जालेसर, एटा निवासी उदयवीर उपाध्याय उर्फ पंडितजी (50) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:यह नाइजीरियन वेबसाइट पर देता था महिलाओं को ऑफर

पुलिस ने आरोपियों के पास से सात रायफल, चार पिस्टल, कुछ जिंदा कारतूस और दो कारें बरामद की हैं। कयामुद्दीन एटा में उदयवीर से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने के लिए नियाजु को देता था। पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि उनकी टीम सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की खेप लेकर कुछ लोग शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग कारों से नियाजु और कयामुद्दीन को दबोच लिया गया। इनके पास से पुलिस ने पांच रायफल और दो पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए।

यह भी पढ़ें:'मैं नाम नहीं सबके चेहरे पहचानती हूं'

कयामुद्दीन ने बताया कि वह एटा निवासी उदयवीर से हथियार लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने के लिए नियाजुद्दीन को सौंपता था। नियाजुद्दीन पिस्टल और रायफल के बदले उसे 20 हजार रुपये देता था। बाद में नियाजुद्दीन अपने कमीशन में इन हथियारों को बदमाशों को बेच देता था।
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद हथियार लेकर दिल्ली आए उदयवीर को ईडीएम मॉल के पास से दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद की। बाद में सभी नियाजुद्दीन की निशानदेही पर दो रायफल को और बरामद कर लिया गया। उदयवीर ने पुलिस को बताया कि हथियारों को एटा के रानी का नंगला गांव में तैयार किया जाता है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें