फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का कहना मान लेता तो बच सकती थी छात्र की जान

Thu, 16 Mar 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रबूपुरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली खेलने से मां के मना करने पर रोबिन नहीं माना। अगर उसने मां की बात सुन ली होती तो शायद उसकी जान बच जाती। यह कहना है रोबिन के परिजनों का। होली के दिन रंग खेलने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों की पिटाई से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को गमगीन माहौल में छात्र के शव का दाह संस्कार कर दिया गया। मामले को लेकर गांव में तनाव कायम है। पुलिस ने बताया कि रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी रामवीर का 16 साल का बेटा रोबिन निजी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था।

सोमवार को होली के दिन छात्र अपने घर पर था। उसके पड़ोसी भीम, पवन ओर दीपक साथियों के साथ घर के नजदीक होली खेल रहे थे। होली खेलने के लिए रोबिन भी जाने लगा। रोबिन की मां सुंदरी ने उसे वहां जाने से मना किया। लेकिन उसनपे मां की बात नहीं मानी।
विज्ञापन


होली खेलने के दौरान हुए विवाद में कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। रोबिन के बीच-बचाव में आने से युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। गंभीर रुप से घायल रोबिन को बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

रोबिन के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पवन, दीपक व भीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सुरक्षा के मददे्नजर पुलिस बल तैनात है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

बुधवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा तो वहां ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें