फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Mar 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जेवर कोतवाली क्षेत्र के थोरा गांव में मंगलवार शाम शराब पीने के दौरान एक युवक ने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार सुबह मोहवलीपुर भट्टे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे की हालत में तमंचा लोड करते समय चली गोली दोस्त को गोली लग गई।  थोरा गांव में मंगलवार शाम दिनेश सिंह (22) और रिंकू पड़ोस में ही एक घर में बैठकर शराब पी रहे थे।

दिनेश के परिजन का आरोप है कि रात करीब 9 बजे रिंकू ने तमंचे से दिनेश के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद दिनेश अपने घर की तरफ दौड़ा, लेकिन बीच रास्ते में ही गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस उसे जेवर के कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी रिंकू की तलाश में दबिश दी और बुधवार सुबह मोहवलीपुर भट्टे के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बता दें कि दो साल पहले  बदमाशों ने दिनेश के पिता गिर्राज की  घर के बाहर अहाते में सोते वक्त हत्या कर दी थी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम को रिंकू दिनेश को घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद दोनों ने शराब पी।
विज्ञापन


बताया गया है कि नशे की हालत मे रिंकू ने तमंचे से गोली चला दी, जो दिनेश को लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें