फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई अनजाना अगर लिफ्ट दे उसकी गाड़ी में कभी ना बैठें, रहें सतर्क -पढ़े ये खबर

Tue, 20 Mar 2018 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले इंटरस्टेट अन्ना गैंग के चार बदमाशों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला व 52 वर्षीय बदमाश भी शामिल है।

विज्ञापन


इनकी पहचान बिट्टू उर्फ अन्ना (34), बिट्टू उर्फ राकेश (52), अर्जुन सिंह (23), संदीप उर्फ चिका (28) और सुनीता उर्फ माया (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक होंडा जेज कार, एक स्कूटी व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। 4 मार्च को साहिबाबाद के कोतवाली इलाके में युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से सुलझा लिया है। 

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि लेफ्ट देकर लूटपाट और हत्या व हत्या के प्रयास के आरोपी गैंग वारदात को अंजाम देने के लिए सुल्तानपुरी और रोहिणी इलाके में घूम रहे हैं। अवंतिका रोहिणी के पास से टीम ने संदीप नामक आरोपी को स्कूटी समेत दबोच लिया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन


स्कूटी को विजय विहार इलाके से लूटा गया था। वारदात के दौरान पीड़ित शख्स को बुरी तरह पीटा गया, बाद में उसे मरा हुआ समझकर छोड़ दिया गया था, लेकिन पीड़ित की जान बच गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अन्ना गैंग का सदस्य है, फिलहाल अन्ना गैंग जलेबी चौक, सुल्तानपुरी के पास वारदात को अंजाम देने वाला है। 

सूचना के बाद पुलिस ने महिला को छोड़कर बाकी तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से होंडा जेन कार बरामद हुई, जिसे इन लोगों ने बुजुर्ग दंपति से लूटा था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चार मार्च को इन लोगों ने आनंद विहार बस अड्डा से एक युवक को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था।

उस समय सुनीता उनके साथ थी। आरोपियों ने युवक को कार में बिठाते ही उसे बंधक बना लिया। बाद में उससे एटीएम कार्ड लेकर 10 हजार रुपये निकलवाए। चलती गाड़ी में पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। बाद में शव को साहिबाबाद इलाके में फेंक दिया गया।

पुलिस ने सुनीता को भी गिरफ्तार कर लिया है। गैंग की गिरफ्तारी से लूटपाट, हत्या के प्रयास व हत्या के दर्जनों मामले सुलझे हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें