फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के पास मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त, सिर कटी व अधजली हालत में मिली थी लाश

Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास शनिवार को पड़े मिले एक युवक के सिरकटे व अधजले शव की शिनाख्त 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


थाना राजेंद्रा पार्क पुलिस ने जिले के सभी थानों के अलावा आसपास लगते जिले झज्जर के अलावा दिल्ली के थानों में भी इस बावत सूचना दे दी है ताकि कोई गुमशुदगी की शिकायत लेकर आए तो हुलिये के आधार पर उसकी सूचना गुड़गांव पुलिस को मिल सके। 

बता दें कि शनिवार सुबह द्वारका एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे एक गड्ढे के पास युवक का सिरकटा अधजला शव पड़ा मिला था। पुलिस को घटनास्थल के आसपास कुछ खून बिखरा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने अब आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली के आसपास के थानों में भी मामले की सूचना दे दी है, ताकि कोई भी व्यक्ति गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराए तो इस युवक की पहचान हो सके। थाना प्रभारी अजयबीर ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें