फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-सास से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पति और सास के साथ शुक्रवार को मायके से लौटी विवाहिता का शव शनिवार को घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पीड़िता के भाई ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही पुलिस ने फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं किया है। पलवल के गंज अहेरिया की चौपाल निवासी देवेंद्र के मुताबिक उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पहले बहन नीतू का विवाह भारत कॉलोनी नहरपार निवासी मुकेश के साथ किया था। 

आरोप है कि शराब का लती मुकेश और उसके परिवार वाले दहेज की मांग कर नीतू को शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। 26 जुलाई को नीतू ने भाई देवेंद्र को फोन कर बताया था कि ससुराली उसे बहुत तंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस पर वह नीतू को अपने साथ घर ले गया था। देवेंद्र के मुताबिक 19 अगस्त को मुकेश और उसकी मां आए और बहन को अपने साथ ले गए। 20 अगस्त को सुबह दस बजे के आसपास किसी ने फोन कर सूचना दी कि नीतू ने फांसी लगाकर जान दे दी है। 

देवेंद्र का आरोप है कि नीतू ने अपने पति मुकेश व सास की मारपीट से तंग आकर आत्म हत्या की है।  मामले की जांच कर रहे भूपानी थाने के एसआई जय किशन ने बताया कि पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें