महिला की अश्लील वीडियो को फेसबुक पर डालने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान संदीप यादव पुत्र गेंदालाल यादव निवासी सांधली तौर, रानी विरंग्वा भिंड के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि पीड़ित पत्नी ने 16 मई को सेक्टर-20 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश में तभी से लगी हुई थी। पीड़िता काजल (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ सेक्टर-26 में रहती हैं।
नवंबर 2015 में संदीप से पीड़िता की शादी हुई थी। आरोप है कि पिछले 2 सालों से संदीप उसके साथ मारपीट कर रहा था। संदीप महीने में केवल 10 दिन काजल के साथ रहता था व जब भी आता था पैसों की मांग करता था। पैसे न देने पर आरोपी पति काजल को धमकी देता था कि उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर डाल देगा।
बीते 3 माह से जब उसे पैसे नहीं मिले तो बौखलाहट में बदनाम करने की नियत से संदीप ने काजल की अश्लील वीडियो और फोटो को फेसबुक पर पीड़िता के नाम व पते के साथ डाल दिया। जिसके बाद से ही पुलिस संदीप केपीछे पड़ी थी। बुधवार को आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।