फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन के चक्कर में पत्नी को पिला दिया तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाली एक युवती से पति के अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला को इतना मंहगा पड़ा कि उसकी अपनी जान पर बन आई।
विज्ञापन


अवैध संबंधों के चलते दोनों में पहले झगड़ा होता रहा है लेकिन इस बार बात बढ़ गई और पति ने उसे ऐसी मौत देने का प्लान बनाया कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाए।

पति की इस करतूत का पता जब महिला के परिजनों को चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।
Trending Videos

माफी मांगने आई थी ससुराल

सुंदर नगरी दिल्ली निवासी फिरदौस 30 की शादी पांच अक्टूबर 2004 को लोनी की इकरामनगर कॉलोनी में हुई थी। वह दो बच्चों की मां है।

आरोप है कि उसके पति के पड़ोस में रहने वाली एक युवती से अवैध संबंध है। जिसे लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता है। छह माह पूर्व विवाद के चलते वह मायके चली गई थी।

उसने दिल्ली के नंदनगरी थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। चार माह पूर्व वूमेन सेल ने पति-पत्नी के बीच समझौता करा दिया था। पति के माफी मांगने पर वह ससुराल आ गई थी, लेकिन उसका पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन

वो पत्नी को जान से मारना चाहता था

आरोप है कि रविवार रात 11 बजे ससुरालियों ने फिरदौस को जान से मारने की नीयत से जबरन तेजाब पिला दिया था। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़िता के मायके वालों ने उसके पति, सास, ससुर एवं पति की प्रेमिका के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें