फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंकड़ों बदमाशों ने अपराध से की तौबा, लूटपाट करने वाले 19 अपराधी सक्रिय

Mon, 26 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
police
विज्ञापन
झपटमारों की धरपकड़ के लिए नोएडा पुलिस द्वारा शुरू किए गए अभियान में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। 141 बदमाशों ने अपराध से तौबा कर ली है। 
विज्ञापन


वहीं, 19 बदमाश ऐसे हैं जो लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस ने एक सप्ताह में 312 बदमाशों को चिह्नित किया जिसमें से 287 का सत्यापन किया गया।

216 के डोजियर भरवा दिए गए हैं। बाकी 91 बदमाश जेलों में बंद हैं। 141 ऐसे लोग पाए गए हैं जो पहले लूटपाट और झपटमारी करते थे, लेकिन आजकल परिवार के साथ साधारण रूप से जीवनयापन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के आंकड़ों की माने तो केवल 19 बदमाश हैं जो इस समय अपराध में लिप्त हैं जबकि 32 बदमाश जिला छोड़कर जा चुके हैं और चार की मौत हो चुकी है। शहर में लूटपाट करने वाले बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और अन्य कार्रवाई की है। एक सप्ताह की इस कार्रवाई में स्नेचिंग की घटनाओं में कमी भी आई है।

बदमाशों की आमदनी और खर्च का हिसाब रखेगी पुलिस
पुलिस अब अपराधियों की आमदनी और खर्च का भी ब्योरा रखेगी। एसपी सिटी ने कुछ अफसरों को यह जिम्मेदारी दी है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के बदमाशों पर नजर रखें। 
विज्ञापन


अगर उनका तबादला होता है तो वह बदमाशों की पूरी जानकारी लिखकर थाने में देकर जाएंगे, ताकि दूसरे अफसर या कर्मचारियों को उनकी पूरी जानकारी हो सके। 141 बदमाशों को शांतिपूर्ण रहना पाया गया है, लेकिन इनका खर्च कैसे चलता है और आमदनी कितनी है, इसकी पुलिस जांच करेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें