फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक ने किया इंसानियत को शर्मसार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मधु विहार थाना क्षेत्र में एक ऑटो ने शनिवार दोपहर घर के पास खेल रहे एक सात साल के मासूम को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक घायल बच्चे को ऑटो के पीछे डालकर ले गया।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आसपास के अस्पतालों में तलाश की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला।

सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे न्यू अशोक नगर पुलिस ने कोंडली नहर के किनारे सुनसान जगह पर सड़ी-गली हालत मासूम एक बच्चे का शव बरामद किया, जिसकी पहचान उसी मासूम के रूप में हुई।

मासूम को लादकर ले गया झाड़ियों में

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने कहा कि टक्कर के बाद घायल मासूम को अस्पताल ले जाने के बजाय ऑटो चालक उसे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।

एक बच्चे ने किशना की मां को बताया कि...

पुलिस के मुताबिक, सात वर्षीय किशना राजीव कैंप, मधु विहार में रहता था। उसका पिता सुधीर तिपहिया चालक है। शनिवार दोपहर किशना एक अन्य बच्चे के साथ घर के पास खेल रहा था।

इसी दौरान हरे रंग के एक ऑटो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे किशना बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद ऑटो चालक ने उसे गाड़ी में डाला और ले गया।

दूसरे बच्चे ने यह बात किशना की मां माया को बताई। उसने बताया कि चालक के अलावा ऑटो में एक और शख्स था। शाम को किशना के माता-पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

फरीदाबाद में भी लावारिस मिला नवजात

फरीदाबाद में लावारिस बच्चों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भतौला गांव की झाड़ियों में एक दिन का नवजात शिशु लावारिस अवस्था में मिला।

किसी ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सुबह बीके अस्पताल के निक्कू वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि शिशु स्वस्थ है।

गांव के लोगों ने बताया कि झाड़ियों के पास बच्चे की रोने की आवाज आई तो लोग वहां पहुंचे। उसे कपड़े में लपेटकर रखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें