फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: भाई ने ही काट दिया गला!

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से सटे हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर शनिवार की सुबह अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल की युवती के भाई व परिजनों ने दिनदहाड़े गला काटकर हत्या कर दी और आरोपी भाई ने हथियार समेत थाने में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन


इस वारदात से जिले में हड़कंप मच गया। व पुलिस ने युवती की मां को भी हिरासत में ले लिया। ऑनर किलिंग की वारदात से आनन फानन में तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एहतियातन मौके पर पुलिस और पीएससी के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

कुचेसर रोड चौपला की फतेहपुर कालोनी के रहने वाले युवक का घर के बराबर में रहने वाली दूसरे धर्म की युवती से पिछले काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

दोनों महीनों पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली और दोनों अपने अपने परिजनों के साथ रह रहे थे। बताया गया है कि लड़का नोएडा में जाली व गेट गैस बैल्डिंग का काम करता है। जब परिजनों को दोनों के संबंधों के बारे में पता चला तो उनमें आक्रोश पनप गया।
विज्ञापन

गैर धर्म में शादी से नाखुश था भाई

बताया गया है कि शुक्रवार को इस मामले में पंचायत बुलाई गई। जिसमें पंचों के सामने दोनों प्रेमी युगल ने दोबारा नहीं मिलने की बात कही। पंचायत ने फैसला सुनाया कि कोर्ट में जो कागज जमा कराये गए हैं, वह पंचों को उपलब्ध कराये जाएं।

जिस पर शनिवार को लड़के का पिता गाजियाबाद कोर्ट से अपने पुत्र के कागज लेने के लिए गया था। आरोप है कि थोड़ी देर के बाद लड़का घर से परचून का सामान लेने के लिए निकला तो पहले से घात लगाकर बैठे लड़की के भाई तालिब व अन्य परिजनों ने उसका रास्ता रोक लिया और कहासुनी हो गई।

जिसके बाद लड़की के भाई ने धारदार हथियार निकालकर उसके पेट में घोंप दिया और उसके बाद गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान लड़के को बचाने के लिए आई युवती को लड़के के शव से थोड़ा पहले ही गले पर भी चाकुओं ने वार कर  हत्या कर दी गई।

इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तालिब थाने पहुंचा और आत्मसमपर्ण कर दिया। जैसे ही पुलिस को ऑनर किलिंग की सूचना मिली तो जिले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सीओ बाबूगढ़ सैय्यद मोहम्मद याकूब, सीओ गढ़मुक्तेश्वर शील कुमार, तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पूरे इलाके में पीएससी के जवान तैनात

आनन-फानन में अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव और पुलिस अधीक्षक आरपी पाण्डेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी दौरान प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल, एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार कुमार भूपेंद्र भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी की।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव की स्थिति व्याप्त है। एहतियातन मौके पर पुलिस और पीएससी के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

एसओ बाबूगढ़ धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि इस मामले में मृतक सोनू के पिता सत्यवान ने तालिब,जफरू, आसिफ, अमीरू, नूरजहां खतून और तसलीम के खिलाफ तहरीर दी है। तालिब और नूरजहां को हिरासत में ले लिया गया है। मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक आरपी पाण्डेय ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। इस प्रकार की घटना निंदनीय है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था भंग न हो, इसलिए पीएससी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें