फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की मेड ने ही चुरा लिए दस लाख के जेवर

Sat, 28 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़गंज इलाके में बुजुर्ग दंपति के घर से दस लाख के जेवरात चोरी करने वाली नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से जेवरात बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीना अनेजा (70) पति नंदलाल (75) के साथ मोतियाखान पहाड़गंज में रहती हैं। उनके तीन बच्चे हैं, तीनों विदेश में रहते हैं। 25 जनवरी को बीना ने घर से 10 लाख के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत पहाड़गंज थाने में दर्ज करवाई। उसने अपनी नौकरानियों पर चोरी का शक जताया। 


शिकायत में उसने बताया कि उसके पति चल फिर नहीं सकते हैं। घरेलू काम करने के लिए सारिका नाम की नौकरानी है। वह काफी दिनों से उसके यहां काम करती है। 9 जनवरी को सारिका ने एक महिला को काम पर रखवाया। उसने बताया कि महिला दिन भर घर का काम करेगी। उसने महिला का नाम लता पत्नी रमेश राठौर बताया। 
विज्ञापन



बीना गत 24 जनवरी की रात अलमारी में रखे जेवरात की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि उसके काफी जेवरात गायब हैं। गायब होने वाले जेवरात की कीमत करीब दस लाख थी। अगले दिन बीना ने दोनों नौकरानियों से पूछताछ की लेकिन दोनों ने जेवरात चुराने से मना कर दिया। बीना ने दोनों पर चोरी करने का शक करते हुए पुलिस से शिकायत की। 


पुलिस ने मोतियाखान स्थित लता के घर में दबिश दी, जहां से उन्हें जेवरात मिल गए। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिला का नाम लता खातून है। जबकि वह लता राठौर बनकर बीना के घर काम करने गई थी। लता खातून का पति ऑटो चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें