फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की पुत्रवधू मौत मामला : सागर की ही रिवाल्वर से चली थी गोली

Thu, 19 May 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
हिमांशी कश्यप
विज्ञापन
बसपा राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की मौत के मामले में अभी रिवाल्वर की  बेलेस्टिक रिपोर्ट गाजियाबाद नहीं पहुंची है। पुलिस अफसरों का मानना है कि बेलेस्टिक जांच रिपोर्ट गाजियाबाद आने से चार्जशीट को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन


उधर, हिमांशी के परिजनों का कहना है कि उनका अंदेशा सही निकला, जल्द ही पुलिस अन्य आरोपियों को भी पकडे़। सीओ द्वितीय और जांच अधिकारी मनीष मिश्रा ने बताया कि बेलेस्टिक रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द देने के लिए लखनऊ और आगरा रिमाइंडर भेजा गया है। जल्द ही रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

इस मामले में दहेज मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी देवेंद्री, दोनों बेटे सागर और सिद्धार्थ दोनों बेटी सरिता और शोभा नामजद हैं। नरेंद्र कश्यप, देवेंद्री और सागर जेल में हैं। सूत्रों का दावा है कि बेलेस्टिक रिपोर्ट में पता चला है कि गोली सागर की ही रिवाल्वर से चली थी और हिमांशी के हाथों पर बारूद नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें