फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन तार एलटी लाइन पर गिरा, युवक की मौत 

Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
बाजरपुर गांव में सोमवार सुबह जर्जर हाईटेंशन वायर घरों को बिजली सप्लाई करने वाली लो वोल्टेज लाइन पर गिर गई। इससे कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए और छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान घर की मेन लाइन को हटाने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि 11000 वोल्ट की बिजली की लाइन बांजरपुर गांव से होते हुए दनकौर की ओर जा रही है।

काफी जर्जर हो चुकी हाइटेंशन लाइन के बारे में ग्रामीणों ने पहले भी विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार सुबह हाईटेंशन तार टूटकर कई घरों के पास जा रही लो वोल्टेज लाइन पर गिर गया।
विज्ञापन


इसकी वजह से घराें में हाई वोल्टेज आ जाने से घरों में चालू पंखे, टीवी, फ्रिज, कूलर, इनवर्टर आदि बिजली के कई उपकरण जल गए। इस बीच कपिल भाटी (25) घर में बिजली के उपकरणों को बचाने के लिए मेन लाइन को हटाने के दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त रोष है। ग्रामीणों ने  विद्युत विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें