फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी से आता था हाईप्रोफाइल चोर, टॉप-चुन्नी पहनकर हुआ फरार

Wed, 12 Oct 2016 12:15 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपको सुनकर ये विश्वास नहीं होगा, मगर ये हकीकत है। एक हाईप्रोफाइल चोर दिल्ली में चोरी की वारदात करने पश्चिम बंगाल से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली आता था। 
विज्ञापन

यहां वह होटल व गेस्टहाउस में ठहरता था।

20 दिन पहले इसने लाडो सराय गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उस इलाके में दोबारा पहुंचने पर लोगों ने उसे घेर लिया तो वो एक लड़की का टॉप-चुन्नी पहनकर लोगों के बीच से फरार हो गया। 

साकेत थाना पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल चोर को उसकी शर्ट पर लगे स्टीकर के पते से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जौला खौला जिला साउथ परगना (पश्चिम बंगाल) निवासी हबीजउल्ला (26) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दक्षिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हबीजउल्ला ने करीब 20 दिन पहले एफ-14 तृतीय फ्लोर, लाडो सराय गांव में रहने वाले अबरोर राय के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली में होटल व गेस्ट हाउस में ठहरता था चोर

पुलिस - फोटो : Demo Pic
यहां से आरोपी ज्वेलरी व नकदी समेत काफी सामान ले गया था। शिकायत पर साकेत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस बीच आरोपी अगले दिन फिर लाडो सराय गांव में वारदात करने पहुंच गया। 

यहां पर लोगों ने उसे पहचान लिया और पकड़ने के लिए घेर लिया। इस दौरान हबीज एक घर में घुस गया। वहां बाथरूम में लड़की की टॉप व चुन्नी रखी हुई थी। आरोपी ने अपनी शर्ट उतारकर बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में डाल दी और टॉप पहन व चुन्नी ओढ़कर लोगों के बीच से निकल गया।

इस दौरान लड़की जब घर लौटी तो उसने देखा कि उसका टॉप गायब है और पानी से भरी बाल्टी में शर्ट डूबी हुई है। लड़की ने इसकी सूचना तुरंत साकेत थाना पुलिस को दी। साकेत थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष महेश सोनी की देखरेख में हवलदार अवनीश की टीम बनाई गई।

इस टीम ने शर्ट पर लगे टेलर के स्टीकर से लाडो सराय में पूछताछ करके टेलर की पहचान की फिर आरोपी हबीज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सराय कालेखां इलाके में स्थित राजपूत होटल में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से ज्वेलरी बरामद की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें