फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या को फ्लैट खरीदने के लिए उसके गैंगस्टर ब्यॉयफ्रेंड ने दिए थे पचास लाख

Thu, 21 Jul 2016 12:00 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
दिव्या पाहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गैंगेस्टर संदीप गाड़ौली एनकांउटर मामले में गुड़गांव पुलिस ने ‘मिशन खात्मा’ के नाम से फेसबुक पर एक पेज बनाया था। जिसकी जानकारी गुड़गांव पुलिस ने अदालत व एसआईटी को दी है। इसके साथ ही दिव्या पाहूजा ने एसआईटी को बताया कि फ्लैट खरीदने के लिए संदीप ने उसे 50 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


बता दें कि एसआईटी की अब तक की जांच से परिजन परेशान हैं। उनका कहना है कि एसआईटी पिस्टल व दिव्या का मोबाइल बरामद करने का राग अलाप रही है। वह जांच में मिले अन्य सबूतों पर काम नहीं कर रही है।

एसआईटी की पूछताछ में आरोपी एसआई प्रद्युम्र ने मुंबई पुलिस को बताया कि गैंगेस्टर को गिरफ्तार करने के लिए उनकी टीम ने मिशन खात्मा के नाम से फेसबुक पेज बनाया था। इसके साथ ही दिव्या पर एक करोड़ का फ्लैट खरीदने का आरोप है। जिस मामले में उसने एसआईटी को बताया कि इसके लिए 50 लाख रुपये संदीप ने उसे दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप के परिजनों ने उठाए सवाल

दिव्या पाहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
: एक राज्य से दूसरे राज्य जाने वाली पुलिस वर्दी में क्यों नहीं थी?
: पुलिस टीम कितना पैसा लेकर गुड़गांव से निकली? इसका ब्योरा क्यों नहीं दे रही।
: गुड़गांव पुलिस ने सरकारी वाहन के बजाय प्राइवेट वाहन का इस्तेमाल क्यों किया?
:  गुड़गांव पुलिस साथ में हथकड़ी क्यों नहीं लेकर गई?
: जब दिव्या ने कहा है कि उसे संदीप से मिलाने वाला मनीष खुराना है तो एसआईटी उसे क्यों नहीं गिरफ्तार कर रही है?
: दिव्या तीन बार ही संदीप से मिली थी, उसे फ्लैट के लिए पैसा कब दिया? यदि संदीप के पैसे का फ्लैट है तो उसकी मां को दिया जाये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें