फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में युवती को गोलियां मारीं

Sun, 19 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
नंद नगरी इलाके में सनकी युवक ने एकतरफा प्यार में युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां युवती के दोनों पैरों में लगीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में युवती को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सलमा (19) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सुंदर नगरी, नंद नगरी में रहती है। उसने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है, फिलहाल घर में मां का हाथ बंटाती है। सलमा का आरोप है कि एच-ब्लॉक में रहने वाला अनवर नामक युवक उसे दोस्ती के नाम पर परेशान करता था। वह हमेशा ऐसा करने से मना करती थी।

शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच अनवर वहां पहुंच गया। उसने फिर दोस्ती करने की बात कही। मना करने पर आरोपी ने अपनी जेब से पिस्टल निकालकर उसके छाती पर लगा दी।
विज्ञापन


आरोपी जान से मारने की धमकी देकर दोस्ती स्वीकार करने की बात करने लगा। अचानक सलमा ने अनवर को धक्का दिया और वह घर में अंदर की ओर भागने लगी।

आरोपी ने पीछे से कई गोलियां सलमा के ऊपर दाग दीं। गोलियां पीछे से सलमा के पैरों में लगीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सलमा का भाई, पड़ोसियों की मदद से उसे जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें