फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से एक दिन पहले दूल्हे को मारी गोली

Mon, 03 Mar 2014 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से एक दिन पहले रविवार सुबह घर से निकले दूल्हे को अज्ञात बाइक सवार गोली मारकर भाग गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


हालत सीरियस होने के कारण उसे हायर सेंटर के रेफर कर दिया। शादी से पहले दूल्हे पर हुए जानलेवा हमले से वर और वधू दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:चार बीवियां और 19 बच्चों को छोड़कर चला गया वो

बुलंदशहर के देवीपुरा प्रथम अल्हागढ़ी निवासी रामवीर का पुत्र गजेंद्र (22) गाजियाबाद के मेरठ रोड काली कोठी के पास मौसेरे भाई की दुकान में सैलून का काम करता है। गजेंद्र की शादी पोंडरी निवासी महीपाल की पुत्री प्रियंका से तय हुई थी।

सोमवार को गजेंद्र की बारात जानी थी। परिजनों का कहना है कि रविवार सुबह पांच बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उससे कहा कि वह पोंडरी से बोल रहा है और उसके ससुराल वाले उसे शादी में बाइक देना चाहते हैं इसलिए बाइक पसंद करने के लिए वह बूरा बाजार पहुंच जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:रेप की क्लीपिंग बना ब्लैकमेल करने वाले 4 गिरफ्तार

युवक ने पहले आनाकानी की और फिर अपने दो रिश्तेदारों के साथ घर से निकल गए। लेकिन बूरा बाजार चौराहे पर बाइक सवार एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। गजेंद्र जैसे ही भागने के लिए मुड़ा आरोपी ने उस पर फायर कर दी। गोली उसकी कमर में लगी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल गजेंद्र का दिल्ली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें