फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के हत्यारोपी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-16 के होटल क्रिस्टल पैलेस में दिल्ली निवासी युवती पिंकी की हत्या के मामले में फरार आरोपी प्रेमी दिलीप ने रविवार को लोनी में अपने चाचा की फैक्ट्री में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


दिलीप रविवार तड़के ही हरिद्वार से लौटा था और पुलिस से बचने के लिए चाचा की फैक्ट्री में छिपा था। पुलिस के अनुसार, वह पिंकी के साथ करीब छह माह से प्रेम संबंध में था।

पिंकी ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसकी हत्या कर दी और खुद हरिद्वार जाकर छिप गया। एसएचओ लोनी गोरखनाथ यादव ने बताया कि मंडोली (दिल्ली) निवासी श्रीप्रकाश वर्मा का बेटा दिलीप (23) रविवार तड़के करीब तीन बजे हरिद्वार से लौटा था।
विज्ञापन

गमछे को बनाया फांसी का फंदा

गिरफ्तारी के डर से वह घर न जाकर सीधे अमित विहार स्थित चाचा की फैक्ट्री पर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन फैक्ट्री पहुंचे और उसे पुलिस के पास चलने को कहा।

इस पर दिलीप ने कहा कि वह पुलिस के पास नहीं जाएगा। यदि उसे मजबूर किया गया तो जान दे देगा। इसके बाद दिलीप के पिता फैक्ट्रीकर्मी मौजी की निगरानी में उसे छोड़कर इंदिरापुरम थाने पूछताछ के लिए पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे मौजी लघु शंका के लिए गया था। इस दौरान दिलीप ने फैक्ट्री की छत पर बने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार दिलीप घटना के बाद से बेहद डरा हुआ था।

छह माह से था प्रेम संबंध

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दिलीप और पिंकी का पिछले छह माह से प्रेम संबंध था। पिंकी दिलीप पर शादी के लिए दबाव बना रही थी।

इस कारण दोनों में झगड़े होने लगे। 11 जुलाई को शिरडी से लौटने के बाद दोनों अपने-अपने घर गए। इसके बाद 14 जुलाई को होटल क्रिस्टल पैलेस में ठहरे।

16 जुलाई को पिंकी ने शादी की बात कही तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद दिलीप ने पिंकी की ऑक्स लीड से गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

परिजन बोले, बेटे ने नहीं की हत्या

मृतक के पिता श्रीप्रकाश ने बताया कि दिलीप ने हरिद्वार से लौटकर पिंकी की हत्या से इंकार किया था। दिलीप ने पिता से कहा था कि पिंकी और उसके बीच शादी की बात को लेकर झगड़ा हुआ।

पिंकी उससे कह रही थी कि या तो मुझसे शादी करो या मुझे मार डालो। इसके बाद पिंकी ने सुसाइड कर लिया। वह घबराकर वहां से भाग गया। एसएचओ ने बताया कि पिता भले ही बेटे को बेकसूर बता रहे हों मगर जांच में ऑक्स लीड से खुद का गला दबाकर सुसाइड की बात सही प्रतीत नहीं होती।

मामले की जांच जारी है। पुलिस को यह भी शक है कि दिल्ली के होटल छोड़कर वसुंधरा आकर रुकने के पीछे भी युवती की हत्या की योजना कारण हो सकती है।
विज्ञापन

हरिद्वार में संत ने बचाया था

पुलिस के अनुसार दिलीप ने शुक्रवार को मां को फोन कर आत्महत्या की धमकी दी थी। इसके बाद शनिवार को उसने कनखल के पास गंगा में डूबकर आत्महत्या की कोशिश की। मगर एक संत ने उसे बचा लिया। संत ने उसे आश्रम में रखा और परिजनों को इसकी सूचना दी। मगर वह वहां से निकलकर रविवार सुबह घर पहुंच गया।

मनोचिकित्सक डा. रश्मि सिंह के अनुसार आजकल युवा रिश्ते बनाने में जल्दबाजी करते हैं। मगर वे किसी प्रकार की बंदिश नहीं झेलना चाहते। शादी की बात आते ही अक्सर प्रेम प्रसंग टूटते हैं। शादी के लिए दबाव बनाए जाने पर युवा इस प्रकार के कदम उठा लेते हैं। मगर जब उन्हें गलती का अहसास होता है तो वे खुद भी सुसाइड करने से नहीं चूकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें