क्षेत्र के एक गांव नाबालिग युवती के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्क र्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पाठखोरी गांव के तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 16 दिसंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने टयूबवैल पर लकड़ी लेने के लिए गई थी। उसे अकेला देखकर तीन युवकों ने उसको जबरन अल्टो गाड़ी में पटक लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरदस्ती उठाकर ले गए।
आरोप है कि तीनों आरोपी उसे पाठखोरी गांव के जंगल में ले गए। जंगल में बनी झोंपड़ी में तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी उसे 17 दिसंबर को मालब गांव में ले गए। जबकि 18 दिसंबर को वे उसे हथीन थानांर्तगत एक गांव के पास जंगल में छोड़कर चले गए।
इतना ही नहीं, इन तीनों आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने इसके बारे में किसी को भी बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। वहां से वह जैसे तैसे लोगों से रास्ता पूछ कर अपने रिश्तेदार के यहां पहुंची।
उन्होंने उसे उसके घर पहुंचाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पाठखोरी निवासीह आलियान, वसीम, अजय के खिलाफ गैंगरेप करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
नाबालिग युवती का उसके गांव से अपहरण करने, गैंगरेप करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पाठखोरी गांव के तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले के सभी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कमलेश कुमारी, महिला थाना प्रभारी, नूंह