फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को कार में खींच करने लगे अश्लील हरकत, विरोध करने पर भाई को पीटा

Wed, 19 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
युवती को उसके पड़ोसी पांच युवकों ने कार के अंदर खींच लिया और छेड़खानी करने लगे। युवती के भाई ने इसका विरोध किया तो युवकों ने दोनों को जमकर पीटा। युवती का आरोप है कि आरोपी युवकों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से कानपुर निवासी युवती हरौला में किराये के मकान में मुंहबोले भाई के साथ रहती है। युवती सेक्टर-18 स्थित एक कोचिंग सेंटर से एसएससी की तैयारी कर रही है।

रविवार देर शाम उसके हाथ में चोट लग गई थी जिसे वह डॉक्टर को दिखाने के लिए भाई के साथ पैदल सेक्टर-18 जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी पांच युवक कार लेकर आए और उनके बगल में लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत

आरोपियों ने उसे और भाई को कार में खींच लिया। इसके बाद आरोपी युवक उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दोनों को पीटा गया। मामले में सोमवार शाम को युवती ने दो नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में शिकायत कर दी।

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें