अशोक विहार इलाके में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में युवती बाल-बाल बच गई, लेकिन उसकी मां बुरी तरह से झुलस गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह मां-बेटी पर तेजाब डालकर उन्हें जलाना चाहता था। पुलिस के अनुसार, सुनीता (50)(बदला हुआ नाम) अपनी शादीशुदा बेटी के साथ वजीरपुर के अंबेडकर बस्ती में रहती है।
उसकी बेटी का अपने पति से विवाद चल रहा है इस वजह से वह अपनी मां के साथ रहती है। इसी बस्ती में राजकुमार रहता है। आरोपी सुनीता की बेटी से शादी करना चाहता था। आरोपी सुनीता पर बेटी से शादी करवाने के लिए कई बार दबाव बना चुका था।