फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में युवती का पर्स चोरी, एटीएम कार्ड से निकले 13 हजार रुपए

Thu, 06 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन के अंदर से मंगलवार दोपहर एक युवती का पर्स चोरी हो गया। चोर ने पर्स में मौजूद एटीएम कार्ड से 13 हजार रुपए खाते से निकाल लिए। घटना के समय युवती मेट्रो से सेक्टर-16 लौट रही थी। पीड़िता ने घटना की शिकायत सेक्टर-20 पुलिस से की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजस्थान की रहने वाली ज्योति गोयल सेक्टर-20 में किराये पर रहती हैं। वह मंगलवार दोपहर दिल्ली रिठाला से सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन आईं थीं। युवती ने बताया कि जब वह सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर उतरीं तब उन्हें पर्स चोरी होने का पता चला।

पर्स में 1 हजार रुपए, एटीएम कार्ड और मेट्रो कार्ड था। उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड के कवर पर पिन कोड भी लिखा हुआ था। चोर ने इसका फायदा उठाकर उनके खाते से तीन बार में 13 हजार रुपए निकाल लिए।
विज्ञापन


मोबाइल पर खाते से रुपए निकलने का मैसेज देखने पर उन्होंने कस्टमरकेयर पर कॉल करकेकार्र्ड को ब्लॉक कराया। युवती की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें