फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में गैंगस्टर ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 10 May 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DEMO PIC - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
तिलक नगर इलाके में अवैध संबंध के शक में गैंगस्टर ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्या की थी। पुलिस ने घटना के बाद से फरार गैंगस्टर को तिलक नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कुलदीप ठाकुर के रूप में हुई है। उसपर 18 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।    
विज्ञापन

   
जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि गत 4 मई को विकासपुरी एक्सटेंशन स्थित एक मकान में महिला के अचेत पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक महिला बिस्तर पर मृत पड़ी है। उसके शरीर और चेहरे पर काफी चोट के निशान थे। महिला की पहचान भावना ठाकुर के रूप में हुई।   
    
तफ्तीश के दौरान पुलिस ने फोन पर सूचना देने वाले से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद था। जांच में पता चला कि फोन नंबर रिठाला गांव निवासी कुलदीप का है। कुलदीप महिला के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रहा था। फोन बंद होने की वजह से पुलिस को कुलदीप पर शक हुआ और पुलिस कुलदीप की तलाश में जुट गयी।  
विज्ञापन

     
आठ मई को एक सूचना पर पुलिस ने कुलदीप को तिलक  नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कुलदीप ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि वह महिला के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहता था। उसे शक था कि महिला का अन्य युवकों के साथ भी संबंध हैं। घटना वाली रात इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।

मारपीट के दौरान महिला की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार कुलदीप पर दिल्ली के विभिन्न थानों में 18 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें