फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यादव होने के नाते छोड़ रहा हूं...' भाजपा के पूर्व सांसद का धमकी का ऑडियो वायरल

Wed, 10 May 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
एसपी ने ऑडियो मिलने की बात स्वीकारी - फोटो : demo
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। करीब तीन मिनट के इस ऑडियो में पूर्व सांसद और धर्मेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के बीच किसी स्कूल की जांच-पड़ताल और रेस्टीकेशन को लेकर एक-दूसरे को तल्ख लहजे में देखने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। ऑडियो वायरल होने के बाद धर्मेंद्र सिंह सामने नहीं आए हैं।
इस संबंध में पूछने पर यादव ने कहा कि अगर मेरा धमकी भरा ऑडियो वायरल हो रहा है तो होने दीजिए। इससे हमें कोई मतलब नहीं है और ना ही इस संबंध में हमें कोई जवाब देना है। वहीं एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि ऑडियो तो मिला है लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि कौन किसको धमकी दे रहा है।

यह इस आजमगढ़ जिले का मामला है या दूसरे जिले का, यह भी पता नहीं चल रहा है। अब तक पुलिस में किसी ने शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।
 सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियों क्लिप को सुनने वालों का कहना है कि इसमें एक आवाज पूर्व सांसद रमाकांत यादव की प्रतीत हो रही है।

भाजपा नेता ऑडियो में धर्मेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को धमका रहे हैं। किसी विद्यालय की जांच कराने के मामले को लेकर दोनों के बीच बातचीत है। बातचीत प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद की है।
विज्ञापन


वायरल हुई बातचीत में पीएमओ, राजभवन और मुख्यमंत्री के सचिव का उल्लेख करते हुए विद्यालय की जांच-पड़ताल की बात कही जा रही है। पूर्व सांसद की ओर से उनसे बार-बार धर्मेंद्र सिंह से उनके गांव के बारे में पूछा जा रहा है लेकिन धर्मेंद्र लगातार इसे टाल रहे हैं।

ऑडियो में धर्मेंद्र सिंह को सिपाही या इंस्पेक्टर बताते हुए भाजपा नेता उनके इलाके का नाम लेते हुए कह रहे हैं कि उनको चैलेंज न किया जाए। औकात की बात कहते हुए कहते हैं कि अगर ठाकुर, ब्राह्मण होते तो लाठी से मारता...।
विज्ञापन


यादव होने के नाते छोड़ रहा हूं। इस पर धर्मेंद्र सिंह की ओर से आगे से फोन न करने और इंतजार करने की बात कही जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें