देश की राजधानी दिल्ली में महिला अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि विदेशी सैलानी भी अब यहां सुरक्षित नहीं हैं।
कुछ महीने पहने ही डेनमार्क की महिला के साथ कनॉट प्लेस में गैंगरेप की वारदात के बाद अब एक बार फिर ऐसी ही शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।
दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में दो युवकों ने एक नाइजीरियन महिला के साथ गैंगरेप किया। घटना शुक्रवार देररात की बताई जा रही है।