फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो गैंगरेप कर रहे थे तभी पहुंच गई पुलिस

Thu, 27 Feb 2014 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में बुधवार शाम को 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दोनों आरोपी किशोरी के पड़ोसी हैं, जिन्हें तिमारपुर थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अगवा करके गैंगरेप का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:कुंवारा पिता बनने की चाहत में किया बच्चे का अपहरण

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर शाम गश्त के दौरान सिपाही ने सुनसान जगह पर किशोरी को शोर मचाते हुए देखा। पुलिस ने मौके से ही आरोपियों किशन (22) और कपिल (24) को दबोच लिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि शाम को बाजार से खरीदारी करने के बाद वह घर आ रही थी। रास्ते में उसे अकेला पाकर किशन व कपिल जबरदस्ती खींचकर सुनसान जगह पर ले गए जहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


परिजनों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस पीड़िता को अस्पताल लेकर गई, जहां मेडिकल जांच में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। बृहस्पतिवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें