फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सात साल की बच्ची के साथ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पश्चिम विहार के मीराबाग इलाके में नाबालिगों ने एक शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया। आम खिलाने के बहाने तीन नाबालिगों ने सात साल की बच्ची को अपने साथ एक पार्क में ले गए।
विज्ञापन


पार्क में उन लोगों ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया। यही नहीं आरोपियों ने नाबालिग बच्ची के साथ अप्राकृतिक सेक्स भी किया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिकायत के बाद पश्चिम विहार थाना पुलिस ने गैंग रेप और पोस्को के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग आरोपियों की उम्र जानकर हर कोई हैरान है।

झाडियों के पीछे किया गैंगरेप और अप्राकृतिक सेक्स

पुलिस के अनुसार सात वर्षीय बच्ची परिजनों के साथ मीराबाग इलाके में रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। रविवार शाम पड़ोस में रहने वाले तीन नाबालिग आम खरीदकर लाए थे।

वे लोग बच्ची को आम खिलाने के बहाने अपने साथ मीराबाग पार्क में ले गए। पार्क में काफी झाड़ियां है और कम ही लोग इस पार्क में आते हैं। आरोपी नाबालिग बच्ची को लेकर झाड़ियों में घुस गए और उसके साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक सेक्स किया।

तबियत खराब होते देख तीनों आरोपी बच्ची को वहां छोड़कर फरार हो गए। दर्द से कराहती हुई बच्ची झाड़ियों से बाहर आई। रोती हुई बच्ची की हालत देखकर पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनो को दी।
विज्ञापन

इतनी छोटी उम्र में किया घिनौना काम

परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने घटना स्थल से जूठे आम, उसकी गुठलियां और अन्य साक्ष्य इकट्ठे किए हैं।

मेडिकल में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गैंगरेप और पोस्को के तहत मामला दर्ज कर लिया है। देर रात पुलिस ने बच्ची के पड़ोस में रहने वाले तीनों नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया।

तीनों की उम्र महज 9, 12 और 14 वर्ष है। सोमवार को तीनों आरोपियों को बाल न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें