गढ़मुक्तेश्वर से गंगा स्नान करके लौट रहे आठ लोगों की सड़क हादसे में मौत से गोकलपुरी के अमर कॉलोनी में मातम पसर गया। मृतकों के घर कॉलोनी वालों का तांता लगा रहा। हर कोई परिवारों को सांत्वना देता दिखा।
वीरो देवी के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके परिवार में वीरो देवी और उनके दो जवान बेटे इस हादसे के शिकार हुए हैं। वीरो देवी के भांजे रवि ने बताया कि इसी कॉलोनी में रहने वाला राहुल वैन से सभी को गंगा स्नान करने के लिए ले गया था।
उसमें वीरो देवी उसके दो बेटे लोकेश और मुकेश के अलावा आस-पड़ोस से सात अन्य लोग थे। जिसमें राहुल भी शामिल था। सभी बृहस्पतिवार दस बजे रात दिल्ली से रवाना हुए थे।
वि ने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां से आए एक वाहन चालक ने शुक्रवार सुबह इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने वहां संपर्क किया, जिसमें पता चला कि वैन के एक खड़े वाहन में टक्कर मारने से यह हादसा हुआ है।
कॉलोनी में नहीं चले चूल्हे
पुलिस
- फोटो : file photo
जिसमें इस कॉलोनी के रहने वाली वीरो देवी, उनके दो बेटों के अलावा रॉबिन, लक्ष्मी, राहुल, नरेश, कमलेश की मौत हो गई। जबकि कमल और दुलारी की हालत गंभीर बनी हुई है।
सभी आस पास के रहने वाले थे। रवि का कहना है कि दिल्ली के एक इलाके में इतनी बड़ी घटना हो गई, लेकिन सरकार का कोई नुमाइंदा यहां सांत्वना देने नहीं आया।
रवि के मुताबिक लोकेश हलवाई का ठेका लेने का काम करता था।
वहीं मुकेश प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों की मौत के बाद घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा है। इस हादसे ने यह सवाल छोड़ दिया है कि इन भाईयों के छोटे छोटे बच्चों का देखभाल कौन करेगा। दुख की घड़ी में हादसे का शिकार हुए लोगों को सांत्वना देती नजर आए।