उत्तर पूर्वी जिले में सट्टेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करने के प्रति उदासीन रहने वाले दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काम के प्रति लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
इससे पूर्व भी उस्मानपुर, सीलमपुर, सीमापुरी और नंदनगरी में तैनात 18 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
काम में लापरवाही बरतने का आरोप
पुलिस
- फोटो : file photo
जिला के पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अजीत कुमार सिंघला ने सभी थानों को नशाखोरी और सट्टेबाजी सहित संगठित अपराध पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दे रखा है।
बीट कांस्टेबलों को सख्त निर्देश है कि उनके इलाके में अवैध शराब और स्मैक की बिक्री होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सख्त निर्देश के बावजूद क्षेत्र में सट्टा चलने के मामले में भजनपुरा थाने के एक हेडकांस्टेबल व चार कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया।
इसी तरह नंदनगरी में खुलेआम शराब की अवैध बिक्री होने के कारण एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबलों को निलंबित किया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त ने निलंबन की पुष्टि की है।