फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले फिल्म दिखाई फिर कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में मंगलवार को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दो परिचितों ने 24 वर्षीय महिला से गैंगरेप किया। बुधवार सुबह वह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्रीपेड बूथ के पास बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन


मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद निजामुद्दीन जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला यह नहीं बता पाई कि उसके साथ किस जगह पर वारदात हुई।

बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि एक महिला बेहोशी की हालत में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्रीपेड बूथ के पास पड़ी है। पुलिस ने उसे एम्स में भर्ती कराया।

फिल्म के बाद पिलाई कोल्ड ड्रिंक और...

होश में आने पर महिला ने बताया कि वह पति और नौ साल के बेटे के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहती है। पति टैक्सी चलाता है। मंगलवार को उसके दो परिचित उसे कार से लेकर दक्षिण दिल्ली लेकर आए थे, जहां उन्होंने फिल्म देखी।

इसके बाद उनमें से एक शख्स ने महिला को कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने महिला से गैंगरेप किया और उसे निजामुद्दीन के पास छोड़कर चले गए।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला लगातार बयान बदल रही है। पति से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

दिल्ली में एक और गैंगरेप

दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में मंगलवार रात एक महिला के साथ गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। 40 वर्षीय महिला का आरोप है कि तीन लोगों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ गैंग रेप किया और अपने दो अन्य सहयोगी के साथ लूटपाट कर फरार हो गए।

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद ज्योति नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि महिला ने जिन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उनसे गांव में उसका प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ ज्योति नगर के कबीर नगर इलाके में रहती है। महिला मूल रूप से संभल उत्तर प्रदेश की है। वहां कुछ लोगों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होने के बाद दिल्ली आ गई।
विज्ञापन

तीन ने इज्जत लूटी, दो ने घर लूटा

एक माह पूर्व यहां आकर वह बेटे के साथ किराए के मकान में रह रही है। यहां आने के बाद उसका बेटा फैक्टरी में काम करने लगा। महिला का आरोप है कि मंगलवार रात वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पांच लोग उसके घर में घुस गए और उसे बंधक बना लिया।

तीन लोगों ने उसके मुंह में कपड़े ठूंस कर उसके साथ गैंग रेप किया। जबकि दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उन लोगों ने घर में रखे नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए।

शिकायत के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि सभी आरोपी संभल के रहने वाले है और महिला से प्रॉपर्टी को लेकर उनका विवाद चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें