फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा के साथ रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में रोजाना सामने आ रही रेप की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। शुक्रवार को बिल्डर साइट पर महिला से रेप का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि एक और गैंगरेप की खबर ने पुलिस के होश उड़ा दिए।
विज्ञापन


खेड़कीदौला क्षेत्र में रहने वाली विधवा ने अपने रिश्ते के ससुर, देवर व नंदोई पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उनको शनिवार को जेल भेज दिया।

महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि करीब 13 साल पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद ससुराल के लोग उसे डरा धमका कर रखते हुए उस पर अत्याचार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद दी जान से मारने की धमकी

खांडसा गांव की रहने वाली वाली एक 33 वर्षीया विधवा ने खेड़कीदोला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके चाचा ससुर धर्मसिंह, देवर सुभाष व नंदोई  ने उसके साथ गैंगरेप किया है।

महिला ने आरोप लगाया कि एक मार्च 2014 को उसके देवर सुभाष, चचिया ससुर व नंदोई ने उसके घर में अकेला होने का फायदा उठा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने इन तीनों पर अश्लील हरकत करने और ये बात किसी को भी बताने पर जान से मारनी की धमकी देने का भी आरोप लगाया।

पुलिस ने महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ अदालत में 164 का बयान दर्ज कराया है। पुलिस शुक्रवार को मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें