फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस में गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार

Mon, 26 May 2014 04:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर से महिला को अगवा कर भोंडसी स्थित फार्म हाउस में गैंगरेप के तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इसमें आरोपी वकील की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद ग्रामीण भी पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

बृहस्पतिवार की रात को बादशाहपुर में मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने जा रही 35 वर्षीय एक महिला को तीन लोगों ने अपहरण कर गाड़ी में डाल लिया था।

तीनों आरोपी महिला को भोंडसी स्थित बीएसएफ कैंप के सामने बने निजी फार्म हाउस में ले गए। वहां उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया। शनिवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी।

जांच में एक वकील का नाम सामने आने के बाद पुलिस लगातार इस मामले को लेकर कार्रवाई में जुटी हुई थी। भोंडसी थाना पुलिस की टीम ने शनिवार की देर रात छापेमारी करते हुए रामगढ़ निवासी बेघ सिंह और नया गांव निवासी तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी वकील आसाराम की तलाश जारी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस को तीसरे आरोपी के सुराग भी मिल गए हैं। इसमें आरोपी वकील को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें