फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लोन के नाम पर बैंक को लगाया 10 लाख का चूना

Tue, 14 Oct 2014 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में गाड़ी खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति ने फर्जी कागजात पर बैंक को लाखों का चूना लगा दिया। बैंक से दस लाख रुपये का लोन लेने के बाद आरोपी ने गाड़ी खरीद रफ्फूचक्कर हो गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-49 में रहने वाले महेश गुप्ता नामक व्यक्ति ने इसी साल 24 मार्च को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सेक्टर-56 ब्रांच से गाड़ी खरीदने के नाम पर 10 लाख के लिए आवेदन किया था।

बैंक की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आरोपी ने बेहद शातिर तरीके से फर्जी लाइसेंस की कॉपी फाइल में लगाकर लोन पास करा लिया। इतना ही नहीं, उसने लोन के लिए किश्त निर्धारित करते हुए एक्सयूवी गाड़ी लोन के माध्यम से निकलवा ली।
विज्ञापन


गाड़ी खरीदने के बाद आरोपी ने बैंक को लोन की एक भी किश्त जमा नहीं कराई। इस संबंध में बैंक की तरफ से भेजे गए रिमाइंडर नोटिस का भी जवाब नहीं दिया गया तो बैंक ने महेश गुप्ता के डॉक्यूमेंट की वैरिफिकेशन की तो वे फर्जी पाए गए।

बैंक के ब्रांच मैनेजर की तरफ से पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में मामले की शिकायत देने के बाद जांच चल रही थी। जिसमें मामला सही पाए जाने के बाद सेक्टर-56 थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है जिसमें पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें