फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की मुस्तैदी से पकड़े गए चार जेबकतरे 

Thu, 02 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच सराय ख्वाजा और बदरपुर बॉर्डर की टीमों ने अलग अलग जगहों से चोरी, जेबकतरी, सेंधमारी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। चारों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का ऑटो, नकदी और सामान भी बरामद किया। अदालत में पेश करने पर जज ने चारों को न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम राजेश चेची ने बताया कि मंगलवार रात पल्ला पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो चालक वाहन के कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुमित कुमार बताया और आटो 24 जनवरी की रात सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र से चोरी करने की बात कुबूल की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी टीम ने मुखबिर की सूचना पर पर्वतिय कॉलोनी मुकेश को पकड़ा। मुकेश ने पूछताछ में बताया कि उसने 26 जनवरी को सिटी मॉल के आसपास एक व्यक्ति की जेब काटी थी। इसमें उसे 45 सौ रुपये मिले थे, ढाई हजार रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बाकी के दो हजार उसके पास से बरामद किए। इसके अलावा बदरपुर बॉर्डर क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार रात को गश्त के दौरान बाईपास रोड से मीठापुर, कालू कॉलोनी निवासी अमित और जैतपुर दिल्ली के रंजीत को पकड़ा।

इन दोनों ने खुलासा किया 9 जनवरी 2017 की रात को सूरजकुंड थाना क्षेत्र के एक मकान में सेंध लगाकर वहां से सोने की एक चेन, नाक की बाली, दो चांदी के सिक्के और कुछ रुपए चुराए थे। जेवरात पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें