चाई-फोर स्थित एक सोसायटी में बुधवार रात विदेशी छात्रों ने जमकर हंगामा किया। सोसायटी में शराब ले जाने से मना करने पर छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों और सोसायटी के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
परेशान होकर सोसायटी के लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची कासना कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया। हालांकि अगले दिन बृहस्पतिवार को छात्रों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
दरअसल, एटीएस पैराडाइज सोसायटी में अफ्रीकन मूल के विदेशी छात्र रहते हैं। कांगो के रहने वाले एक छात्र के फ्लैट पर बुधवार रात दो दोस्त सोसायटी के अंदर आ रहे थे। तभी गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कार को जांच के लिए रोक लिया।
कार में बियर रखी थी, जिसे ले जाने से रोक दिया। कार पर सोसायटी का स्टीकर नहीं होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने कार को अंदर नहीं जाने दिया। इस पर दोनों विदेशी छात्रों ने फ्लैट में रहने वाले अपने दोस्त को बाहर बुला लिया।
तीनों विदेशी छात्र सोसायटी के गेट पर आकर हंगामा करने लगे। वहां मौजूद सोसायटी के लोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। सोसायटी के लोगों ने मामला बढ़ता देख पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पीसीआर ने सबको समझा-बुझाकर शांत कराया।
सोसायटी की गेट पर छात्रों द्वारा हंगामा किया गया था, जो कि वहां लगे सीसीटीवी से पता चला है। छात्र अक्सर नशे में धुत होकर तेज ध्वनि में गाने बजाते है। सोसायटी के लोगों से पूछताछ के दौरान यह बात पता चली है। पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले की जांच की जा रही है। -अभिषेक यादव, एसपी देहात
सोसायटी में रहने वाले छात्र आए दिन इसी तरह से हंगामा करते है। किसी के हस्तक्षेप करने पर उससे मारपीट पर उतर आते हैं। ये कई बार अपराधिक घटनाओं में शामिल रहे है। इनका भी सत्यापन किया जाना चाहिए। - सुधाकर सरन, अध्यक्ष- एटीएस सोसायटी, आरडब्ल्यूए
लूट समेत कई आपराधिक घटनाओं में रहें है शामिल
विदेशी नागरिक पहले भी लूट समेत कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे है। 12 मार्च को नॉलेज पार्क के एचआईएमटी कॉलेज के एडमिशन मैनेजर से दो विदेशी नागरिकों से मोबाइल और नगदी लूटी थी।
22 दिसंबर 2015 को एच्छर मार्केट में विदेशी छात्रों ने एक मोबाइल रिचार्ज करने वाले दुकानदार से मारपीट कर भाग गए थे। इसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की थी।
इससे पहले की कुछ घटनाओं पर गौर करें तो 2013 में मीडिया विलेज सोसायटी में नाईजीरियन छात्रों के बीच काफी संघर्ष हुआ था, जिसमें महिला और पुरूष एक दूसरे पर धारदार हथियार मार कर रहे थे।
कई थानों की पुलिस पहुंचने के बाद लड़ाई शांत हुई। 2013 में सेक्टर ओमीक्रोन में चार नाइजीरियन नागरिक नशीला पदार्थ बनाते हुए पकड़े गए थे।