विजयनगर के भूडभारतनगर में 11 जुलाई को 10 रुपये के विवाद में रवि की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी भागा हुआ है।
एसएचओ ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी निवासी विक्की और उसके पिता दिलीप को पुलिस ने कोट गांव फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस दिलीप के दूसरे बेटे मुत्तू की तलाश में जुटी है।
बता दें कि 11 जुलाई को सट्टा खेलने के दौरान 10 रुपये नहीं देने पर रवि की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता राधेश्याम ने दिलीप और उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रवि मुरादाबाद का रहने वाला था।