फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़खानी, कार में खींचने की कोशिश

Wed, 17 Jun 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला, विजयनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात कार सवार युवकों ने प्रताप विहार में एक युवती से सरेराह छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे कार में खींचने की कोशिश की। युवती ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी तो पीसीआर मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सोमवार रात कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि प्रताप विहार में कार सवार युवक उसका पीछा करते हुए छेड़खानी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपियों को पकड़ा, युवती ने बताया कि आरोपी उस पर अश्लील कमेंट्स कर रहे थे। विरोध जताने पर उन्होंने जबरन कार में खींचने की भी कोशिश की।

सीओ प्रथम अनिल यादव ने बताया कि युवती की शिकायत पर ेआरोपियों के  खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पकडे़ गए आरोपियों का नाम फारुख, शहजाद, फुरकान और संदीप हैं, चारों विजयनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


छह माह बाद पकड़ा गया मनचला
छह माह पूर्व दर्ज हुए छेड़खानी के मामले में नामजद आरोपी को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ में आया आरोपी संदीप निवासी बागू है। पुलिस क मुताबिक, जनवरी में एक युवती ने संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें