फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आरटीआई कार्यकर्ता पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बचा युवक

Mon, 26 Sep 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मयूर विहार फेज-2 इलाके रविवार रात आरटीआई कार्यकर्ता पर स्कूटी सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने  आरटीआई कार्यकर्ता पर गोलियां भी चलाई लेकिन वो बच गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पीड़ित सुरजीत ने पुलिस को बताया है कि उसने एक बिल्डर के खिलाफ अवैध निर्माण करने की आरटीआई लगाई थी, जिसके बाद वह गुंडों के माध्यम से उसे धमका रहा था।

रविवार को हुआ हमला इलाके के एक लोकल बदमाश ने किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक शख्स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सुरजीत सिंह परिवार के साथ ईस्ट विनोद नगर में रहते हैं। रविवार रात करीब 9:30 बजे वह मयूर विहार फेज-2 की रेड लाइट के पास खड़ा था। इस बीच धम्मा सरदार नामक एक बदमाश अपने साथी के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा।

आरोपी धमकाते हुए सुरजीत को पॉकेट-ए के पास ले गया। वहां से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस बूथ मौजूद है। वहां पहुंचते ही आरोपी ने उसे मारना शुरू कर दिया। सुरजीत ने जान बचाकर भागने की कोशिश की।

इस पर स्कूटी सवार बदमाशों ने पिस्टल निकालकर उस पर गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए। हमले में सुरजीत बाल-बाल बच गए। घटना स्थल से पुलिस को पांच खोखे बरामद हुए हैं।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। सुरजीत के मुताबिक उसने तीन दिन पूर्व डीसीपी ईस्ट ऑफिस में इसकी शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें