फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: आपसी रंजिश में बिल्डर को मारी गोली

Tue, 22 Jul 2014 03:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के डेल्टा-वन सेक्टर में सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बिल्डर पर हमला कर दिया। घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, मामला आपसी रंजिश का है। बिल्डर को पुलिस से सुरक्षाकर्मी भी मिला है, लेकिन वह घटना के समय घर के अंदर मौजूद था।

सुशील चौधरी पुत्र लच्छी सिंह मूलत: अलीगढ़ के रहने वाले हैं। उनका बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम है। कुछ साल पहले अलीगढ़ में उनका एक शख्स से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया था। इस कारण पहले भी उन पर चार बार हमला हो चुका है। फिलहाल वह ग्रेनो के डेल्टा-वन सेक्टर में रह रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:एयरटेल कंपनी के डीलर पर जानलेवा हमला

सोमवार सुबह उनका दोस्त रविंद्र यादव उनसे मिलने आया। थोड़ी देर बाद वहां बाइक सवार दो बदमाश आए और घर के बाहर सुशील चौधरी पर फायरिंग कर दी। एक गोली सुशील के हाथ में लगी जबकि दूसरी घर के गेट पर लगी।

घटना के बाद रविंद्र ने घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से पिस्टल के खोखे बरामद किए हैं। सुशील चौधरी पर हो रहे लगातार हमलों को देखते हुए पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी दे रखी है। हमले के वक्त सिपाही घर के अंदर थे।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुशील चौधरी का अलीगढ़ में कोई विवाद चल रहा है, जिसके चलते उन पर हमला हुआ। मामला आपसी रंजिश का है और उन्होंने अलीगढ़ के ही अलीदास समेत दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें