फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेला मर्डर: महिला से नहीं हुआ दुष्कर्म

Tue, 22 Jul 2014 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला के गौतम कॉलोनी इलाके में महिला की हत्या करने से पहले दुष्कर्म नहीं किया गया था। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में हुई है।
विज्ञापन


वारदात में गंभीर रूप से जख्मी महिला की मां की हालत में सुधार है लेकिन अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने कच्छा-बनियान गिरोह पर वारदात को अंजाम देने का शक जताया है।

उधर पुलिस ने महिला के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिक रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। महिला और उसकी मां जिन हालात में मिली थीं, उससे गैंगरेप की आशंका से इंकार नहीं किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई है कि जिस दौरान वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय महिला शौच करने के लिए घर से बाहर निकली होगी। तभी हमलावरों ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया होगा।

महिला के शोर मचाने पर उसकी मां भी आ गई तो हमलावरों दोनों के सिर पर ईंट मारकर उन्हें जख्मी कर फरार हो गए। पुलिस अब महिला की मां के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें