फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोयोटा के शोरूम में लगी भीषण आग,डेढ़ घंटे में हुई काबू

Mon, 21 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव नरसिंहपुर में  एनएच-8 पर स्थित टोयोटा कार के शोरूम में रविवार दोपहर  आग लग गई। आग देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने भीषण आग पर काबू पाया। आग शोरूम की पांचवीं मंजिल पर लगी थी। इस घटना में शोरूम को क्षति पहुंचने के साथ ही रिपेयर के लिए आई एक कार भी जलकर खाक हो गई।

दमकल अधिकारी आईएस कश्यप ने बताया कि दमकल विभाग को दोपहर 3.01 बजे सूचना मिली कि हाईवे पर नरसिंहपुर स्थित ग्रेस टोयोटा शोरूम में आग लग गई है। जिसके बाद सेक्टर-29 से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम की पांचवीं मंजिल पर आग लगी होने के कारण हाईड्रोलिक लिफ्ट की मदद ली गई।

अाग - फोटो : अमर उजाला
शोरूम की पांचवीं मंजिल पर आग लगी होने के कारण हाईड्रोलिक लिफ्ट की मदद ली गई। शोरूम के शीशे तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि जैसे ही शोरूम में आग लगी वहां भगदड़ मच गई।

इसी दौरान उनके दो साथी लिफ्ट के अंदर फंस गए। जिसके बाद लिफ्ट को चेक किया गया लेकिन उसमें कोई कर्मचारी नहीं मिला। इसके बाद बताया गया कि कर्मचारी इस लिफ्ट में न होकर कार लिफ्ट में फंसे हुए हैं, वहां भी चेक किया गया तो कोई कर्मचारी नहीं मिला।

​बाद में दोनों कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद राहत की सांस ली।  दमकल अधिकारी आईएस कश्यप ने बताया कि रिपेयरिंग के लिए आई एक कार तथा शोरूम को नुकसान हुआ है। समय पर सूचना मिलने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें