गांव नरसिंहपुर में एनएच-8 पर स्थित टोयोटा कार के शोरूम में रविवार दोपहर आग लग गई। आग देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने भीषण आग पर काबू पाया। आग शोरूम की पांचवीं मंजिल पर लगी थी। इस घटना में शोरूम को क्षति पहुंचने के साथ ही रिपेयर के लिए आई एक कार भी जलकर खाक हो गई।
दमकल अधिकारी आईएस कश्यप ने बताया कि दमकल विभाग को दोपहर 3.01 बजे सूचना मिली कि हाईवे पर नरसिंहपुर स्थित ग्रेस टोयोटा शोरूम में आग लग गई है। जिसके बाद सेक्टर-29 से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।