जीटी रोड स्थित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधन समिति द्वारा हेराफेरी कर प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिकाओं की नियुक्ति के मामले में समिति अध्यक्ष समेत सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंधन समिति में प्रबंधक जतन लाल गर्ग, अध्यक्ष मिथिलेश गर्ग, उपाध्यक्ष सरन गोयल, कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग के अलावा छह सदस्य हैं। जनवरी 2016 को प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसमें मनोज गोयल को अनुपस्थित दर्शाया गया।
इस मामले में मनोज गोयल ने कोतवाली दादरी में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिकाओं की नियुक्तियों में हेराफेरी की गई है। इसकी शिकायत तहसील दिवस में भी की जा चुकी है।
आरोप है कि प्रस्ताव में केवल चार सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। प्रबंधन समिति ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भी गुमराह किया। उन्होंने इस काम के लिए भारी धनराशि वसूलने का भी आरोप लगाया।