फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलारपुर दोहरा हत्याकांड में 29 के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 26 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलारपुर गांव में सोमवार को हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में दोनों ओर से 15 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों के अंतिम संस्कार के बाद आरोपियों की धरपकड़ शुरू होगी। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस-पीएसी तैनात है।
विज्ञापन


जारचा थाना क्षेत्र के गांव सिलारपुर में जयभगवान हत्याकांड में उसकी पत्नी मीना कुमार ने रामचंदर, गुल्लू, बॉबी, राजू, मूला, सहदेव के अलावा चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मृतक रामू की हत्या के मामले में उसकी मां बीना देवी ने रमन, अन्नू, सुरेश, कुलदीप, मनीष, संजय, सतेंद्र, रमेश, प्रदीप के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ  मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों तरफ  से मामला दर्ज कर लिया है। दोनों तरफ  से दर्ज एफआईआर में ग्राम पंचायत के चुनाव में हारे हुए ग्राम प्रधान व जीते हुए ग्राम प्रधान के परिवार के लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं।

वहीं, मंगलवार सुबह तीन बजे जयभगवान का शव पोस्टमार्टम के बाद सिलारपुर गांव पहुंचा। सुबह छह बजे के करीब परिवार के लोगों ने जयभवान का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम में देरी होने के कारण रामू का शव शाम तक शव गांव में नहीं पहुॅचा है।

रामू के पिता की हालत बिगड़ी
सोमवार को जयभगवान की हत्या के बाद गुस्सायी भीड ने रामू के घर पर जाकर चारपाई पर पड़े अपाहिज पिता शिवकुमार की जमकर पिटाई की थी। इस दौरान सांस लेने के लिए लगी नली को भी निकाल दिया था। मंगलवार को शिवकुमार की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने दादरी के निजी अस्पताल  मे भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें