फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाके को लेकर दो किन्नर गुटों में विवाद 

Thu, 27 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के बंटवारे को लेकर दो किन्नर गुटों में विवाद हो गया। एक गुट ने दूसरे गुट के चार किन्नरों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दनकौर में रहने वाली किन्नर मंजू दनकौर क्षेत्र के किन्नरों की गुरु है। उसका कहना है कि उन्होंने अपने साथ रहने वाले किन्नरों को अलग-अलग क्षेत्र बांट रखे हैं। इसके बावजूद मंडी श्याम नगर में रहने वाले चार किन्नर, दूसरे किन्नरों के क्षेत्र में बधाई देने जाते हैं।

इसकी शिकायत मिलने पर उसने चारों से दूसरे क्षेत्र में नहीं जाने की बात कही। इसी बात से नाराज दूसरे गुट के किन्नरों ने उससे मारपीट की और फर्जी मामले में फंसाकर जेल में बंद कराने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे बाहरी लोगों से जान से मारने की धमकी भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें