फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लुटेरे को पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

Sun, 20 Mar 2016 03:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिस लुटेरे ऑटो चालक को महिला ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, उसे पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही छोड़ दिया। शुक्रवार को थाने में चालक के नहीं मिलने पर महिला ने मामले की शिकायत एसपी देहात से की है। एसपी की फटकार के बाद पुलिस फिर से चालक को पकड़कर ले आई।
विज्ञापन


हालांकि महिला ने चालक से नगदी और अपने जरूरी दस्तावेज लेकर उसे माफ कर दिया। दरअसल, बिहार निवासी पूनम रंजन से ग्रेटर नोएडा में नवंबर 2014 को ऑटो चालक ने लूट की थी। पूनम ने बताया कि वह कमर्शियल बेल्ट से सूरजपुर के लिए ऑटो लिया था।

लेकिन रास्ते में चालक ने उनसे नगदी और जरूरी डॉक्यूमेंट व अन्य सामान लूटकर फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पूनम के मुताबिक, डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी थे इसलिए पूरे मामले की छानबीन वह स्वयं कर रही थी। उन्होंने दूसरे ऑटो वालों की मदद से किसी तरह आरोपी चालक का पता लगाया। इसके बाद शुक्रवार को पूनम को सूचना मिली कि  ऑटो चालक कासना कोतवाली गया है। महिला ने मौके पर पहुंचकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पुलिस ने उसे रात में ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें