किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का पिता ने विरोध किया तो युवक ने साथियों के संग मिलकर उनसे मारपीट की। परिजन का आरोप है कि बादलपुर पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है और मामला दर्ज नहीं कर रही।
शनिवार को किशोरी के पिता ने एसपी ग्रामीण ने अभिषेक यादव से मुलाकात कर मामला दर्ज कराने की मांग की। बादलपुर गांव निवासी किशोरी मायावती राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा है।
पिता ने बताया कि उसके साथ कॉलेज जाते समय कुछ युवक आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। बुधवार शाम दो युवक घर के पास आकर उससे मोबाइल नंबर मांगकर परेशान कर रहे थे।
पिता के विरोध करने पर आरोपी युवक दोस्तों के संग मिलकर हवाई फायरिंग की और उससे मारपीट की। परिजन की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची पर मामला दर्ज नहीं किया।
शनिवार को किशोरी के परिजन एसपी देहात अभिषेक यादव से मिलकर मामला दर्ज करने की मांग की। एसपी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।